हापुड़ में प्रदेशीय व्यापारी नेता ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं
हापुड सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के शुक्रवार को हापुड उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के वरिष्ठ महामन्त्री अमन गुप्ता की फ़ैक्टरी दिल्ली रोड पर पहुंचने पर हापुड के व्यापारियों ने उनका फूलमाला पहना कर स्वागत किया।
व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल ने हापुड के व्यापारियों की समस्या को सुना। हापुड़ के व्यापारियों ने जी एस टी विभाग के वर्ष 17-18 के अनावश्यक नोटिस भेजना व हापुड की गाडी को पकड़कर मोहननगर ले जाकर उत्पीड़न करना व विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन में देरी व घर को ज़बरदस्ती दुकान बताना व उन्हें नोटिस देना आदि समस्याएं रखीं।प्रान्तीय व्यापारी नेता ने कहा कि सभी व्यापारी एक जुट रहें।एक जुटता से ही समस्याओं का हल सहज ही सम्भव है।बैठक में हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष विजेन्द्र पंसारी, महामन्त्री अमन गुप्ता व अशोक बब्ली दीपांशु गर्ग हापुड, संजय सिहल, अमित मित्तल व सजय गर्ग व हिमांशु अग्रवाल, साजन गुप्ता व रोहित अग्रवाल व गोविंद अग्रवाल व सुनील जैन आदि उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























