हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इन दिनों हापुड़ के गुड़ की जबरदस्त मांग है। ऐसे में क्रेशर संचालक किसानों को चीनी मिलों के मुकाबले 10 प्रति कुंतल के अनुसार रुपए देकर गन्ना खरीद रहे हैं। शुगर मिल 350 रुपए कुंतल खरीद रही है तो वहीं क्रशरों पर किसान 360 रुपए प्रति कुंतल के अनुसार नकद में अपना गन्ना बेच रहे हैं जिससे किसानों का रुझान क्रेशरों की ओर बढ़ा है। तो वहीं शुगर मिल गन्ना खरीद का लक्ष्य पूरा न होने से परेशान है। गुड़ की इस कदर जबरदस्त मांग है कि किसान को नकद पैसा तो मिल ही रहा है। इसके साथ अप्रैल तक की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। उस समय 400 रुपए कुंतल तक गन्ना खरीद की तैयारी है। किसान अब क्रेशरों पर अपना गन्ना डाल रहे हैं।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर


























