महिलाओं ने की गरीब कन्या की शादी में मदद
हापुड सीमन (ehapurnews.com):अग्रवाल महिला मंच हापुड द्वारा एक अग्रवाल जरूरतमंद कन्या – विवाह के लिए ज़रुरत का सामान दिया गया। अग्रवाल बहनों द्वारा काफी सामान इकट्ठा करके दिया गया जिसमें नगद धनराशि कम्बल, रजाई पायल बिछुए चांदी के सिक्के पांच साड़ी पांच सूट पांच जेंट्स जोड़े कार्डिगन चादर नाक की लॉग कूकर, स्टील डिनरसैट , कार्डिगन,शाल,पर्स फ्लार पॉट, इन सब के अलावा महासभा के सहयोगी वर्करों को पैंट शर्ट कोट दिए गए और भी सामान दिया गया
कल्पना मित्तल, तनु अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, गुंजन मित्तल, रश्मि अग्रवाल, रश्मि जिंदल, भारती गुप्ता, एवं अर्चना कंसल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
मीटिंग होस्ट श्रीमती अनीता गुप्ता एवं बेबी जिंदल रही जिनका सहयोग आंचल सिंघल ने किया।
अध्यक्ष अर्चना कंसल मंत्री स्वाती गोयल पूनम गुप्ता एवं संरक्षक पूनम अग्रवाल ने बेटी को खुश रहने का आशीर्वाद दिया और कहा आपस में मिलने से भाईचारा बढ़ता है और समाज में जरूरतमंद की मदद करके अग्रवाल महासभा का नाम आ गए बढ़ रहा है।
इस अवसर पर अंशु अग्रवाल, अनुराधा, कल्पना, रति, उमा, अनीता, निधि आर्य, चारु, भारती, बेबी, डॉo शिखा, पायल गुप्ता, पूनम गुप्ता, रश्मि जिंदल उपस्थिति रही।





























