👁 0 views Views
बदमाशों से हथियार मिले
हापुड सीमन (ehapurnews.com):थाना कपूरपुर पुलिस ने दो बदमाशो को गिरफ्तार कर तमंचा कारतूस व चाकू बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कपूरपुर पुलिस ने नरैना नहर पुल पर चैकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से अवैध असलहा व अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी गांव बझैडा कला का इरशाद व गुलफाम है।आरोपियों पर दर्जन मुकददमे दर्ज है।पुलिस ने आरोपियो को जेल भेज दिया।



























