हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सीतादेई में शमशान घाट मार्ग और चार दिवारी का काम शुरू हो गया है। ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और गुरुवार को जेसीबी मशीन गांव पहुंची और चार दिवारी का निर्माण कार्य शुरू किया।
आपको बता दें कि शमशान घाट के रास्ते के निर्माण और स्थल की चार दिवारी के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं लेकिन दबंगों के कारण शमशान घाट पर निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। इसके बाद ग्रामीण बाबूराम भारती, नरेंद्र कुमार, सोनू, सुबोध आदि ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से शिकायत की थी जिसके बाद अधिकारियों ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया। इसके पश्चात लेखपाल ने पैमाइश की और अब चार दिवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है जिससे अंत्येष्टि स्थल की सुरक्षा हो सकेगी।
घर पर तैयार होने के लिए बुलाएं मेकअप आर्टिस्ट: 8218124225



























