हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेट्रोल पंप के पास लोगों ने नाले में एक शव पड़ा देखा जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाल कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 52 वर्षीय कमल निवासी मोहल्ला रामगढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था और अत्यधिक शराब पीने के कारण वह नाले में गिर गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हालांकि जांच जा रही है।
लापता महिला को खोजकर परिवार को सौंपा
🔊 Listen to this लापता महिला को खोजकर परिवार को सौंपाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के निर्देशानुसार हापुड जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश गुमशुदा अभियान के अन्तर्गत…
Read more

























