हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसे लेकर देशवासियों में खुशी की लहर है। हापुड़ के न्यू शिवपुरी निवासी 34 वर्षीय अनुराग वत्स पुत्र विजय कुमार वत्स ने इस अवसर को लेकर एक गीत लिखा है जिसे लिखने में अनुराग को लगभग एक हफ्ते का समय लगा। अनुराग प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं जिन्होंने इस गीत का शीर्षक “रामलला के पूजन को अयोध्या अब तैयार हुई” दिया है… जिनका गीत इस प्रकार है:
रामलला के पूजन को अयोध्या अब तैयार हुई
गली और गलियारों में राम की जय जय कार हुई
प्रपंच कर रहे सरपंचों ने खेल बहुत ही खेला था
रमित रघुनंदन रामचंद्र ने हंसते हंसते झेला था
देख दशरथ नंदन की पीड़ा हृदय में चीत्कार हुई
रामलला के पूजन को अयोध्या अब तैयार हुई
गली और गलियारों में राम की जय जय कार हुई….
अरे यूं ही नहीं रामलला ने देवालय को पाया है
सत्य की ध्वजा को झुक,झूठ ने शीश नवाया है
कलियुग के हर रावण की बड़ी करारी हार हुई
रामलला के पूजन को अयोध्या अब तैयार हुई
गली और गलियारों में राम की जय जय कार हुई
वर्षों की प्रतीक्षा का फल देखो अब फलीभूत हुआ
मूक बना था कालचक्र ,वो श्रृद्धा से अभिभूत हुआ
24 की ये 22 जनवरी वंदन की हकदार हुई
रामलला के पूजन को अयोध्या अब तैयार हुई
गली और गलियारों में राम की जय जय कार हुई
मुनि तपस्वियो का ये देश विश्व पटल पर छायेगा
राम भूमि का ये वंदन युगों तक गाया जायेगा
रामभद्र की इस नगरी में उनकी ही सरकार हुई
रामलला के पूजन को अयोध्या अब तैयार हुई
गली और गलियारों में राम की जय जय कार हुई
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























