गढ़मुक्तेश्वर में केन्द्रीय विद्यालय की मांग
हापुड सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर के भूतपूर्व भाजपा विधायक कमल मलिक ने बुधवार को केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी से भेंट कर गढ़मुक्तेश्वर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, गढ़ और तिगरी गंगा मेले में स्थाई घाट व स्थाई तटबंध एवं दोनों तरफ शमशान घाट पर इलेक्ट्रॉनिक शव दाह गृह बनवाने की मांग की और उन्हे एक ज्ञापन दिया।भूतपूर्व विधायक ने केन्द्रीय मंत्री का शाल ओढ़ाकर व गंगाजल भेंट कर सम्मान किया।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।इस मौके पर अनेक भाजपाई उपस्थित थे।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540


























