कोतवाली के पास स्थित कचहरी के बाहर से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब वाहन चोरों ने हापुड़ कोतवाली के पास स्थित कचहरी के बाहर खड़ी एक बाइक को अपना निशाना बनाया है। चोर कचहरी के बाहर खड़ी एक बाइक को लेकर फरार हो गए। बाइक का सुराग ना लगने पर पीड़ित ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार आवास विकास कॉलोनी निवासी संजय ने बताया कि सोमवार को वह मुकदमे की तारीख पर फ्री गंज रोड पर स्थित कचहरी में आए थे और बाइक बाहर खड़ी कर अंदर चले गए थे। जब वह काम पूरा होने के पश्चात वापस लौटे तो देखा कि बाइक गायब थी जिसे काफी तलाशा लेकिन बाइक का सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि हापुड़ कोतवाली के पास स्थित कचहरी से बाइक चोरी होना अपने आप में कई सवाल उठता है।
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295

























