हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित गांव अल्लीपुर कट के पास रविवार की देर रात ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद ट्राली पलट गई और सड़क पर ईंटें बिखर गई। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्राली को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
जानकारी के अनुसार संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव मनौटा का राजू, उमेश और सौरव ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लेकर एनटीपीसी दादरी जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर अल्लीपुर कट के पास पहुंचे तो चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। सड़क हादसे में तीनों मामली रूप से चोटिल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राली को साइड कराया। साथ ही घायलों का हाल जाना।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250

























