हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में चार स्थानों पर राशन की मॉडल शॉप बनेंगी। मोदीनगर बस स्टैंड, आर्य नगर, नगर पालिका परिसर और गांधी कॉलोनी में राशन की मॉडल शॉप बनाई जाएगी। लोगों को राशन वितरण की बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से राशन की मॉडल शॉप बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान फिलहाल निजी दुकानों में चल रही थी जिसकी वजह से लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। राशन डीलर के बदलने पर राशन की दुकान का स्थान भी बदल जाता था और लोगों को काफी ज्यादा समस्या आ रही थी। ऐसे में अब पिलखुवा में स्थाई रूप से राशन की दुकान सरकारी जमीन पर बनाए जाने का कार्य चल रहा है जिसके लिए नगर पालिका ने कवायद भी शुरू कर दी है। चार स्थानों पर राशन की दुकान बनाई जाएंगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























