किसान घर बैठे जानें हर जिले का मंडी भाव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश के किसान और व्यापारी घर बैठे हर जिले की मंडी का भाव जान सकेंगे। इसके लिए मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है। साथ ही, सभी जिला, तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।
इस पर संबंधित इलाके में तैयार होने वाली उपज का भाव किस जिले में क्या है, इसका विवरण आता रहेगा।’ प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को
उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के निरंतर प्रयास के तहत खेती में कनार्टक, माडल अपनाया जा रहा है। प्रदेश में किसानों के खेतों का डिजिटलीकरण शुरू हो गया है। इससे किस क्षेत्र में कौन सी फसल ज्यादा बोई गई है, इसका आकलन हो जाएगा। जो किसान मोबाइल एप का प्रयोग नहीं कर सकते, उनके लिए जिला, तहसील और ब्लाक मुख्यालय पर डिस्प्ले बोर्ड लगेगा।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065



























