👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ नगर पंचायत ने ओडीएफ प्लस प्लस में जगह बनाई है और भारत सरकार द्वारा कराए गए स्वच्छ भारत मिशन के सर्वे के अनुसार बाबूगढ़ नगर पंचायत ने ओडीएफ प्लस प्लस में रैंक हासिल की है जिससे सभासदों में खुशी है। हालांकि हापुड़ नगरपालिका पहले से ही ओडीएफ प्लस-प्लस रैंक में शामिल है।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर अगस्त माह में टीम का गठन कर बाबूगढ़ नगर पंचायत में स्वच्छता का सर्वे कराया था जिसको लेकर घरों में शौचालयों के साथ-साथ सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय का सर्वे किया गया था। मानको पर नगर पंचायत खरी उतरी और वह अब ओडीएफ प्लस प्लस में शामिल हो गई है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























