15 दिन में निस्तारित होंगी 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों की समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को मूल अंक पत्र समेत 13 समस्याओं के लिए क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसकी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए शनिवार को उप्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय में सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने समाधान पोर्टल की शुरुआत की है। इस पर दर्ज शिकायतों का 15 दिन में निस्तारण करना अनिवार्य है। निस्तारण प्रक्रिया पूरी होते ही छात्र का प्रपत्र स्पीड पोस्ट से उसके पते पर भेज दिया जाएंगा। अगर किसी शिकायत के निस्तारण में 15 दिन से अधिक समय लगता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी पर जवाबदेही होगी। निगरानी के लिए उप सचिव देवव्रत व अपर सचिव सत्येंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। सिस्टम सेल के प्रशासनिक अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा प्रतिदिन पोर्टल की गतिविधि की जानकारी लेंगे, जिसकी रोज रिपोर्ट सचिव दिव्यकांत शुक्ल को दी जाएगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























