Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव लुखराड़ा में तालाब के सुंदरीकरण की तैयारी की जा रही है जिसमें लगभग 20 लाख रुपए की लागत आएगी। तालाब के सुंदरीकरण के साथ चारों ओर पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। फिलहाल तालाब ओवरफ्लो रहता है जिसकी वजह से ग्रामीणों को जल भराव और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह से तालाब दलदल भी बन चुका है जिसकी वजह से मवेशी और अन्य जानवर उसमें अपनी जान गवा रहे हैं। ऐसे में उसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत कराया था। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने तालाब के जीणोद्धार का फैसला लिया है जिसमें लगभग 20 लाख रुपए की लागत आएगी। बताते चलें कि यह तालाब लगभग 25 बीघा भूमि में है।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250

























