हापुड़: दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर में दबंगों ने एक घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला किया। इस दौरान बेटे को चोटे आई है जबकि महिला का कहना है कि उसके कानों के कुंडल और गले की चेन आरोपी लेकर फरार हो गए। पीड़ितजन हापुड़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर में रहने वाले 65 वर्षीय बीना शर्मा पत्नी अशोक शर्मा रविवार को अपने 30 वर्षीय बेटे सुमित के साथ घर में मौजूद थी। सुमित घर के भीतर कमरे में सो रहा था। तभी उसके जानने वाले लोग घर पहुंचे। बाइक पर सवार होकर कुल चार लोग आए थे जिनमें से दो बाहर खड़े रहे, दो अंदर दाखिल हो गए। अंदर घुसे दो लोगों ने दबंगई दिखाते हुए गाली-गलोज करना शुरू कर दिया और सुमित को बेरहमी से पीटा। इस दौरान सुमित घायल हो गया। बीच-बचाव करने आई बीना के साथ भी दबंगों ने हाथापाई की। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसके कानों के कुंडल और गले की चैन भी आरोपियों ने छीन ली। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। घायल तुरंत हापुड़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए जगह-जगह दबिश भी दी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























