👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड पर 25 दिसंबर को हाईवे पर एक अज्ञात युवक सड़क हादसे के दौरान घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए रामा अस्पताल में भर्ती कराई गया जहां युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
दरअसल एक युवक 25 दिसंबर को वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को रामा अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार को अज्ञात युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतक की शिनाख्त का प्रयास लगातार जारी है।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250

























