👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा पर स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास एक 90 वर्षीय महिला खुले आसमान के नीचे ठंड से ठिठुर रही है जिससे जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो वायरल करने वाले ने अपील की है कि यह महिला ठंड के कारण काफी ज्यादा परेशान है जिसे सहायता की उम्मीद है। सड़क किनारे कंबल लेकर बैठी यह महिला काफी ज्यादा कांप रही है जो सहयोग के इंतजार में है।
































