हापुड़ से होकर जाने वाला गंगा एक्सप्रेसवे दिसम्बर तक होगा तैयार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इस वर्ष के अंत तक देश के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे ‘गंगा एक्सप्रेस वे’ पर फर्राटा भरने के लिए तैयार हो जाइए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 से पहले उत्तर प्रदेश को यह सौगात् देंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे को साल के अंत तक संचालितं करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने यूपीडा के अधिकारियों को दिए हैं। यूपी के 12 जिलों को हाई स्पीड ट्रैफिक से जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेव-वे की लंबाई 594 किलोमीटर है, जो मुम्बई-नागपुर एक्सप्रेस-वे के बाद देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा।
प्रदेश को पूरब से पश्चिम तक जोड़ते हुए यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों के 518 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके बाद मेरठ से हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक की दूरी को महज कुछ घंटों में ही तय किया जा सकेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ-बुलंदशहर (एनएच 334) पर बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज में (एनएच 19) पर जूडापुर दादू गांव के समीप समाप्त होगा। 7467 हेक्टेयर भूमि पर तैयार होने वाले इस एक्सप्रेस-वै परियोजना की लागत 36,230 करोड़ रुपये है। गंगा एक्सप्रेस-वे को शुरुआत में छह लेन और आगे चलकर आठ लेन तक विस्तारित किया जाएगा। इसकी डिजाइन स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा होगी। एक्सप्रेस-वे पर विभिन्न स्थानों पर नौ जनसुविधा परिसरों को विकसित किया जाएगा।
ये भी पढ़ेः सुबह जागते ही अगर हो रहा है सिर में दर्द, तो कैसे बचाव करें?
https://healthycharcha.in/if-you-are-having-headache-as-soon-as-you-wake-up-in-the-morning-then-how-to-prevent-it/
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























