शातिर साइबर अपराधी गैंग का भंडाफोड़, महिला सहित दो ठग गुरुग्राम से दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की साइबर सैल टीम व हापुड़ नगर पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी धोखाधड़ी से प्राप्त कर बैंक अधिकारी बनकर और बैंक उपभोक्ताओं को काल करके उनके खाते से धनराशि की निकासी कर लेता था। पुलिस ने गिरोह की एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि उनका तीसरा साथी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक कार, 7 सौ रुपए नकद व रसीद बरामद की है। आरोपियों के खातों में 14-15 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन होना पुलिस ने पाया है। गिरोह के सदस्य गुरुग्राम में एक काल सैंटर चलाते थे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने हापुड़ के एक व्यक्ति को झांसा देकर 28 हजार रुपए अपने खाते में मंगा लिए थे। आरोपी क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर बैंक के अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड के पीछे लिखे टोल फ्री नम्बर को एक एप के माध्यम से तैयार कर लेते थे और फिर वाइस काल करके उपभोक्ता को यह विश्वास दिला देते थे कि बैंक से आने वाले काल बैंक से आई है और झांसा देकर पैसा अपन खाते में मंगा लेते थे। पकड़े गए साइबर ठग गुरुग्राम के थाना राजेंद्र पार्क के सैक्टर-108 का रोशन व मिनाक्षी है, जबकि इनका साथी प्रशांत फरार है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























