सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतिम दिन स्कूटी रैली से लोगों को किया जागरुक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतिम दिन 31 दिसम्बर को हापुड़ में एक जागरुकता रैली निकाला गई। रैली में शामिल लोग वाहन चालकों व राहगीरों को ट्रैफिक रुल का पालन करने का संदेश दे रहे थे।
परिवहन विभाग हापुड़ के तत्वावधान में रविवार की सुबह एनसीसी कैडेट्स, छात्र व पुलिस कर्मी नगर पालिका परिषद हापुड़ में एकत्र हुए जहां विधायक विजयपाल आढ़ती व अन्य अधिकारियों ने स्कूटी व बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल एनसीसी कैडेट्स हाथों में तख्तियां लिए थे। जिन पर सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक रुल पालन से संबंधित स्लोग्न लिखे थे। रैली में शामिल लोग नारे लगा रहे थे कि बात करें ना फोन उठाएं जब सड़कों पर वाहन चलाएं आदि। रैली नगर के प्रमुख मार्गौं से गुजरने के बाद समाप्त हो गई।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























