Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के रहने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दो ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा जिसमें लगभग 36 करोड़ रुपए की लागत आएगी। पेयजल पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी जिससे लोगों के घरों तक शुद्ध पेय जल पहुंच सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। दो ओवर हेड टैंक बनाने के साथ 88 किलोमीटर की पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय हापुड़ 36 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू कराएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया फिलहाल अंतिम चरण में है। एक टैंक पिलखुवा की पबला रोड पर स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज के सामने पालिका की जमीन पर 12,000 किलो लीटर और मोहल्ला बजरंगपुरा में 700 किलो लीटर की टंकी का निर्माण किया जाएगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






















