हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा संपूर्ण समाधान दिवस के प्रति बेहद गंभीर है। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ डीएम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस में देरी से पहुंचने वाले ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है तो वहीं अनुपस्थित रहने वाले पांच अधिकारियों को चेतावनी पत्र भी जारी कर जवाब मांगा है।
एक व्यक्ति की शिकायत पर शनिवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने ऊर्जा निगम के एसई यू के सिंह को तलब किया लेकिन वह समाधान दिवस में मौजूद नहीं थे जिसके बाद जिलाधिकारी ने उन्हें फोन कर समाधान दिवस में बुलाया जो कि काफी देर से वहां पहुंचे। इसके बाद जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता के खिलाफ शासन को पत्र भेजा है। वहीं अनुपस्थित रहने वाले पांच अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर, डीएफओ संजय मल्ल, सीवो प्रमोद कुमार, एएमए जिला पंचायत आरती मिश्रा तथा जल निगम के अधिशासी अभियंता विनय को पत्र जारी किया है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















