हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब क्षेत्र में 12 करोड़ पर की लागत से तीन रेलवे फाटकों पर अंडर पास का निर्माण कराया जाएगा जिससे लोगों का सफर आसान होगा और ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी। अंडरपास के निर्माण से गांव के लोगों को फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया महमूदपुर, दयानगर और ददायरा रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाया जाएगा जिससे यहां से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों का सफर आसान होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। फरवरी से कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
ट्रेन या मालगाड़ी के आने पर फाटक को बंद किया जाता है जिससे वाहन चालकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। जल्दबाजी के चक्कर में लोग फाटक के नीचे से नियम विरुद्ध निकलते हैं। ऐसे में गांव कनिया स्थित फाटक संख्या 65, दयानगर स्थित फाटक संख्या 66 और ददायरा स्थित फाटक संख्या 69 पर अंडरपास बनाया जाएगा। प्रति अंदरपास के निर्माण में चार करोड़ रुपए की लागत आएगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























