फोटो: हाथ जोड़कर भगवे रंग का पटका पहने यशवर्धन आचार्य जी महाराज बाबा बागेश्वर धाम से प्रार्थना करते हुए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज रविवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तथा श्री धाम रामवर्णाश्रम अयोध्या के पीठाधीश्वर श्री राघवाचार्य जी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सनातन धर्म के प्रचार पर भी विचार-विमर्श किया गया। श्री यशवर्धन महाराज ने आगामी कथा एवं एक दिवसीय दरबार की अनुमति के लिए बाबा बागेश्वर धाम को पत्र प्रेषित करते हुए हापुड़ पधारने की प्रार्थना की। पत्र का हस्तांतरण रोहित आचार्य जी महाराज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी भी हुई।
आपको बता दें कि बाबा बागेश्वर के दर्शन के लिए हापुड़ के भक्तों को इंतजार है। हापुड़ का बालाजी मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है जिसके पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने बाबा बागेश्वर धाम से भेंट कर एक दिवसीय दरबार की अनुमति के लिए पत्र प्रेषित किया है। इस अवसर पर नितिन ग्रोवर, अर्जुन पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
CHRISTMAS OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

































