हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री राधा गोविंद सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में 50 सदस्यों का एक दल दो दिवसीय ब्रज यात्रा से रविवार की रात को हापुड़ लौट आया। इस यात्रा के दौरान ब्रजभक्तों ने श्रीराधा कृष्ण की लीला स्थलियों व ब्रज धरोहर के दर्शन किए।
श्री बरसाना धाम में श्री लाड़ली जू, कीर्ति मंदिर, सांकरी खोर, गहवरवन परिक्रमा तथा राधा सरोवर, शंख शिला, श्री कुशल बिहारी मंदिर तथा संत नारायण भट्ट की तपस्थली आदि के दर्शन कर धन्य हो गए।
मथुरा में श्री द्वारिकाधीश मंदिर, विश्राम घाट, यमराज मंदिर के दर्शन किए तो श्री वृंदावन धाम में श्री बांके बिहारी, श्री राधा बल्लभ, राधा दामोदर, श्री राधारमण, श्री राधा श्यामसुंदर तथा श्री हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हनुमान गदा के दर्शन किए। रात्रि विश्राम गोवर्धन धाम में किया।
श्री गोवर्धन धाम में श्री गिरिराज जी की परिक्रमा की और परिक्रमा मार्ग में श्री नाथ जी के प्रकाटयस्थल, लुकलुक दाऊजी, जतीपुरा, बजनी व काजल शिला, कुसुम सरोवर, नारद जी की तपस्थली आदि के दर्शन किए।
दो दिवसीय ब्रज यात्रा में गए ब्रजभक्तों ने ब्रज धरोहरों के दर्शन कर सुखद आनंद की अनुभूति की। समिति ने तीन समय का भोजन, चाय-नाश्ता आदि की व्यवस्था की समिति की ओर से कृष्ण अवतार गुप्ता, अशोक कुमार, अंकुर, राजीव कुमार आदि नें आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031

































