हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लगातार लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। अब साइबर ठगों ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी की रहने वाली महिला के खाते से 93 हजार रुपए साफ कर दिए। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। हापुड़ के मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी की रहने वाली अनुराधा शर्मा ने बताया कि शंकरगंज के पास स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में उनका बचत खाता है। 14 दिसंबर को साइबर ठगों ने उनके खाते से करीब 93 हजार रुपए निकाल लिए जबकि उन्होंने ना तो किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक किया और ना ही किसी को कोई ओटीपी बताया। इसके बाद पीड़िता ने बैंक कर्मचारियों को सूचना देकर खाता सीज़ कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tata Croma में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000

































