चोरी के ट्रक चलाने वाला जनपद निवासी ट्रांसपोर्टर गाजियाबाद में गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव लालपुर के ट्रांसपोर्टर सलमान को गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ट्रांसपोर्टर अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी के ट्रकों पर फर्जी चेसिस नंबर लगाकर उनका पंजीकरण राजस्थान और नागालैंड के आरटीओ कार्यालय में कराकर यहां चल रहा था। लगभग छह-सात सालों से वह यही कार्य कर रहा था जिसकी करोड़ों रुपए की संपत्ति भी है। जांच में नागालैंड और राजस्थान के आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई है।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि फर्जी चेसिस नंबर पर एक ट्रकों की ट्रांसपोर्ट कम्पनी संचालित है। जब पुलिस ने गहनता से जांच करी तो पता चला कि जो ट्रक सड़क हादसे में बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं या जिनकी मियाद पूरी हो जाती है उन ट्रैकों के चेसिस नंबरों को चोरी किए गए वाहनों पर लगाकर आरोपी राजस्थान और नागालैंड में रजिस्ट्रेशन करा कर यहां चल रहा था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रांसपोर्टर सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सात ट्रक भी बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295

































