हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में महिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की आंख खोलने के लिए कांग्रेस आज सड़क पर उतरी है। प्रतिवाद मार्च के रूप में कांग्रेस ने अपना विरोध प्रकट किया।
कांग्रेसी हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर एकत्र हुए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम हापुड़ सुनीता सिंह को सौंपा।
कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में महिलाओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। इसके विरोध में उन्होंने प्रतिवाद मार्च निकाला। हापुड़ के तअतरपुरा चौराहा से शुरू हुआ यह मार्च पुरानी कलेक्ट्रेट तक पहुंचा जहां कांग्रेसियों ने एसडीएम को अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, शहर अध्यक्ष हापुड़ अभिषेक गोयल, अरविंद शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























