मामूली कहासुनी को लेकर भाई को मारी गोली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में शनिवार की सुबह एक भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें भी गठित की गई हैं।
जानकारी के अनुसार गांव सपनावत में जुगल किशोर शर्मा ने अपनी पिस्टल से छोटे भाई सोमेंद्र उर्फ सोनू शर्मा को मामूली कहासुनी पर गोली मार दी। गोली सोमेंद्र के पेट में लगी। इस दौरान परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























