तेल से भरा ट्रक पलटा, लाखों का नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर चौपला फ्लाईओवर पर बीती रात तेल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। इस दौरान ट्रक का चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। वहीं ट्रक में रखा सारा सामान हाईवे पर बिखर गया जिससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
रविंद्र ऑयल ब्रांड का तेल शनिवार की रात हापुड़ से गोंडा जा रहा था। ट्रक में लाखों का माल लदा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रक कुचेसर चौपला के पास पहुंचा तो गन्ने से लदे एक ट्रक को बचाने के चलते तेल से भरे ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और चालक को बाहर निकाला। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रक में लदा माल सड़क पर बिखर गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और चालक का हाल जाना। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। बताते चले कि ट्रक में तेल से भरे टीन, बोतल आदि था।
ये भी पढ़ेः हापुड़: बिना नक्शा पास कराए हो रहा निर्माण
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158




























