👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): गढ़-अमरोहा लोकसभा से सांसद कुंवर दानिश अली को बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण कुंवर सांसद दानिश अली को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दानिश अली पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं जिसके चलते पार्टी के हित में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158




























