विशेष लोक अदालत में 186 वादों का हुआ निस्तारण
हापुड सूवि(ehapurnews.com): लघु आपराधिक (Pettey Offences) वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत में शुक्रवार को 186 वादों का निस्तारण किया गया।
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ मलखान सिंह की अध्यक्षता में एवं श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की देखरेख में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09.12.2023 को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायालय हापुड़ में लघु आपराधिक (Pettey Offences) वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन आज दिनांक 08.12.2023 को किया गया। जिसमें कुल सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा कुल 686 वाद चिन्हित करते हुए कुल 186 वादों का निस्तारण किया, जिसमें में से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड़ श्री विकास कुमार द्वारा कुल 47 वादों व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड़ सोनाली रतना द्वारा कुल 100 वादों, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, हापुड़ द्वारा 24 वादों, सिविल जज (जू०डि०) द्वितीय, हापुड़ द्वारा 5 वादों, सिविल जज (जू०डि०)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, गढ़मुक्तेश्वर द्वारा 2 वादों, अपर सिविल जज (जू०डि०)/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम गढ़मुक्तेश्वर द्वारा 2 वादों, ग्रामीण न्यायालय धौलाना द्वारा 2 वादों एवं अपर सिविल जज (जू०डि०) प्रथम, हापुड़ द्वारा 4 वादों का निस्तारण किया गया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























