👁 0 views Views
representative image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ को स्टेडियम के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। शासन से तीसरी बार इसका प्रस्ताव निरस्त कर संशोधन के लिए हापुड़ भेजा गया है। बदलाव के बाद फिर से यह शासन को भेजा जाएगा और हरी झंडी मिलने के बाद आगे का काम शुरू होगा। आपको बता दें कि बाबूगढ़ में 25 एकड़ जमीन में आधुनिक स्टेडियम को करीब 1 साल पहले मंजूरी मिली थी। क्रीडा विभाग ने स्टेडियम निर्माण के लिए 24 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। शासन से तीन बार प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया है। अब चौथी बार पुनः प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

































