👁 0 views Views
श्री भैरव अष्टमी पर भक्तों ने नृत्य किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री भैरव अष्टमी पर्व पर हापुड़ के श्री भैरों बाबा मंदिर में मंगलवार की रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया।
भजन गायक राजेश गौड़, भोजवीर प्रजापति, विकास शर्मा, मयंक गाबा आदि ने बाबा का गुणगान किया और भक्तों ने नृत्य किया। इस अवसर पर भैरों बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया तथा छप्पन भोग लगाया गया और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति की ओर से प्रधान राजीव वर्मा, विनोद वर्मा, अंकित वर्मा, राम अवतार वर्मा आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























