👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चल रहा है। उपेड़ा उपखंड के रामपुर बिजलीघर क्षेत्र के गांव सेना में विद्युत विभाग की टीम ने दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी। दो घरों में केबिल डालकर बिजली की चोरी की जा रही थी जिसके बाद टीम ने केवल को उतरवा कर कब्जे में ले लिया है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता कुंवर पाल सिंह ने बताया कि गांव सेना में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। सूचना को सटीक मानकर छापा मार कार्रवाई की गई और दो घरों में केबिल डालकर बिजली चोरी करती हुई मिली जिसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540





























