विज़डम वुड पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव धनौरा में स्थित विजडम वुड पब्लिक स्कूल में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें विद्यालय प्रधानाचार्य संजू बाला त्यागी सहित समस्त सह अध्यापक शमिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट विनीता त्यागी, प्रधानाचार्य आसिम, शैली त्यागी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई और प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एडवोकेट विनीता त्यागी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए जिससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है। विजयी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विद्यार्थी निम्न प्रकार हैं:-
1.रितिक
2.कार्तिक
3.पूर्वी
4.पलक
5.दृष्टि
6.आदित्य
7.कीर्ति
8.मानसी
9. अनुष्का त्यागी रहे।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093





























