हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में किराना व्यापारी ने पड़ोस में रहने वाली 9 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसला कर दुकान में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची जैसे ही घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों का मामले से अवगत कराया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर किराना व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 29 नवंबर की शाम को उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी घर के पास ही एक युवक ने बेटी को बुलाया और दुकान में ले गया जहां किराना व्यापारी ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पिता ने आरोपी किराना व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज कर लिए हैं और मेडिकल परीक्षण भी कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























