हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के रेलवे रोड पर स्थित फाटक पर सोमवार की शाम तकनीकी खराबी आने के कारण 20 मिनट तक फाटक खुल नहीं पाया जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। बंद फाटक के दौरान जल्दबाजी दिखाने पर दो ई-रिक्शा रेलवे ट्रैक पर फंस गई। गनीमत रही कि दौरान कोई ट्रेन नहीं आई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पिलखुवा के रेलवे रोड पर स्थित फाटक से सोमवार की शाम लगभग 6:00 बजे गाजियाबाद की ओर से आ रही एक ट्रेन के निकलने के बाद जब कर्मचारी ने फाटक खोलने का प्रयास किया तो फाटक नहीं खुला। इसके बाद उसने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर रेलवे कर्मचारी व अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और फाटक खोलने का प्रयास किया। वहीं दो ई-रिक्शा चालकों ने बंद फाटक के नीचे से वाहन निकालने का प्रयास किया तो दोनों ई-रिक्षाएं फंस गई। लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद फाटक खुल पाया लेकिन तब तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। फाटक खुलने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























