हापुड़ में तीन स्थानों पर बनेंगे रैन बसेरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ असहाय लोगों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए तीन स्थानों पर रैन बसेरा स्थापित करेंगी।
अधिकारियों ने रैन बसेरा लगने वाले स्थानों का निरीक्षम भी कर लिया है। वहीं रैन बसेरे के साथ-साथ शहर के चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलावा की व्यवस्था भी की जाएगी। नगर पालिका परिषद हपुड़ परिसर, रेलवे स्टेशन रोड और मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर रैन बसेरा बनाया जाएगा। इन रैन बसेरा में बिस्तर, कंबल, पेयजल, अस्थाई टायलेट, साफ-सफाई एवं अलाव की व्यवस्था की जाएगी। वहीं शहर के चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी करेंगी। ताकि लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाया जा सकें।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























