हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर मंगलवार की सुबह एक भारत सरकार लिखी बोलेरो कार और मयूरी की भिड़ंत हो गई। इस दौरान चार लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सामिया गार्डन के सामने भारत सरकार लिखी गाड़ी और एक मयूरी की भिड़ंत हो गई। इस दौरान सड़क पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और घायलों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे के दौरान चार लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430





























