👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में निजी भवनों पर एडवरटाइजिंग करने के मामले में नगर पालिका परिषद हापुड़ ने 50 से अधिक भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। भवनों से अवैध होर्डिंग को हटाने के साथ ही राजस्व भी वसूला जाएगा। दरअसल निजी भवनों पर होर्डिंग लगाने के कारण नगर पालिका की आय प्रभावित हो रही है। ऐसे में इन भवन स्वामियों को नगर पालिका द्वारा नोटिस जारी किया गया है जिनसे राजस्व भी वसूला जाएगा। हापुड़ के मेरठ रोड, तहसील चोपला, गढ़ रोड, अतरपुरा चौपला, दिल्ली रोड आदि क्षेत्रों में निजी और व्यावसायिक भवनों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगे हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर पालिका ने नोटिस जारी किया है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314





























