कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कार्तिक माह पूर्णिमा पर सोमवार को यहां श्रद्धालु देवालयों में पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़े जो भक्त गंगा स्नान हेतु गंगा तट पर नहीं जा सके उन्होंने अपने-अपने घरों पर ही गंगाजल से स्नान किया और पूजा अर्चना की तथा गरीबों को भोजन कराया व दान दिया। आज भोर होते ही महिलाएं व पुरुष नंगे पैर पूजा सामग्री के साथ देवालयों की ओर दौड़ पड़े।
नगर के श्री चंडी मंदिर, श्री मंशा देवी मंदिर, श्री देवी मंदिर में श्रद्धालुाओं ने पूजा अर्चना की व निर्धनों व असहाय लोगों को भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा दी। आज नगर में अनेक स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया जिसमें हजारों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थित श्री गुरुनानक दरबार गुरुद्वारा व अतरपुरा चौपला के श्री कलगीधर सिंह सभा गुरुद्वारा पर विशेष गुरुवाणी का संकीर्तन किया गया और लंगर लगाए गए। सिक्ख धर्म के अनुयायियों ने सबके भले की अरदास की।यूपी सिक्ख मिशन के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने श्री गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके आदर्शों को अपनाने से मानव भव सागर से पार हो जाता है। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रभु दयाल सिंह ने सरबत के भले की अरदास की। लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878
























