हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग मंडी के प्रमुख चावल व्यापारी अनुज गर्ग का ट्रांसपोर्टर ने करीब आठ लाख 55 हजार रुपए मूल्य का चावल बेच खाया। इस सिलसिले में व्यापारी ने थाना हापुड़ देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। व्यापारी द्वारा हापुड़ से हरियाणा भेजे गए ट्रक में 300 बोरी चावल लदा था।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में अनुज गर्ग ने बताया कि नवीन मंडी में उसकी फर्म है। जिसके जरिए वह चावल का व्यापार करते हैं। उन्हें ट्रक चावल हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक व्यापारी के पास भिजवाना था। इसके लिए उन्होंने 15 नवंबर को मोहल्ला घनश्यामपुरा के ट्रांसपोर्टर मालिक अमित कुमार माहेश्वरी व मनोज कंसल से किया था। इसके बाद उन्होंने हरियाणा के जिला पानीपत के गांव दहार के ट्रक चालक भरतू और सहायक प्रवीन को पीड़ित के पास भेजा। ट्रक में 300 क्विंटल चावल लोड कराकर कुरूक्षेत्र के लिए रवाना कर दिया।
18 नवंबर को कुरुक्षेत्र के व्यापारी ने पीड़ित को बताया कि उनके पास तक अभी चावल नहीं पहुंचा। इस संबंध में पीड़ित ने ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया तो उसने बताया कि ट्रक खराब हो गया। बार-बार पूछने पर भी आरोपितों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। छानबीन करने पर पता चला कि दोनों ट्रांसपोर्टर, ट्रक चालक व सहायक ने पीड़ित का माल हड़प लिया है। थाना देहात प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में अमित कुमार माहेश्वरी, मनोज कंसल, भरतू और प्रवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































