👁 0 views Views
बिस्मिल्लाह ढाबा पर मिला बालश्रमिक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में बालश्रम की खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है और रोजाना प्रतिष्ठानों से बालश्रम मुक्त करा रही है।
थाना एएचटीयू व वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना सिम्भावली क्षेत्र में बिस्मिल्लाह ढाबा व चौहान आटो रिपेयरिंग दुकान पर काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया।टीम दुकान मालिक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।यह अभियान जारी रहेगा।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158





























