👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गुरुवार को देवोत्थान एकादशी पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और अपनी आस्था का परिचय दिया। देवोत्थान एकादशी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ऐसे में कार्तिक मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहले ही तीर्थ नगरी पहुंच गए। हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा समेत कई जनपदों व विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने मिनी कुंभ में डेरा डाल गंगा स्नान किया और कपड़े, भोजन आदि का दान किया। पूजा कर आशीर्वाद लिया। तंबू की नगरी में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430































