हापुड़ में मूंगफली कारोबार से राजस्व की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में मूंगफली के कारोबार से सरकार को जीएसटी व मंडी शुल्क के रुप में मिलने वाले भारी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। यह खुलासा हुआ है मंगलवार को राजस्थान से हापुड़ मंडी में पहुंचे एक दस टायरा ट्रक से जिसमें करीब 15 लाख रुपए मूल्य की चार सौ बोरियां लदी थी। अवैध कारोबार का भंडाफोड़ ड्राईवर से मिली एक पर्ची ने खोल दिया जिस पर मूंगफली की डिटेल अंकित है।
हापुड़ मंडी में करीब दो पहले मूंगफली का कारोबार शुरु हुआ था और अब तक करीब 150 गाड़ियां मूंगफली की राजस्थान से हापुड़ आ चुकी है और सरकारी पोर्टल पर केबल 10-12 गाड़ियां ही प्रदर्शित हो रही है। यानि की करीब 140 गाडियां हापुड़ में अवैध रुप से बिक चुकी है। रात के अंधेरे में हापुड़ पहुंचने वाली मूंगफली की गाड़ियां पक्का बाग, भगवती गंज और नवीन मंडी स्थल के गोदामों में उतारी जाती है, जहां से आस-पास के गांवों, कस्बों तथा हापुड़ शहर के भड़भूजे तथा फेरी वाले खरीद कर ले जाते है जो बिक्री के लिए घर-घर तक पहुंच जाती है। मूंगफली का प्रयोग अब गुड़ की गजक बनाने में बड़े पैमाने पर प्रयोग हो रहा है। सर्दी बढ़ने के साथ ही मूंगफली की मांग बढ़ेगी।
मूंगफली पर राजस्व चोरी रोकने के लिए वाणिज्य कर विभाग, मंडी समिति व अन्य प्रशासनिक अफसरों को निगरानी बढ़ानी चाहिए।

हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540


ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा
🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…
Read more




























