हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुजरात के अहमदाबाद में रविवार आज वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल मुकाबले में जीत दिलाने के लिए एक तरफ खिलाड़ियों ने अपना पसीना बहाया है तो वहीं देशवासी भी टीम के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तत्वाधान में महासभा के कर्मकांडी विद्वानों द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल के मुकाबले में जीत दिलाने के लिए प्रार्थना की गई। बाबूगढ़ के कुचेसर रोड पर स्थित नवज्योति पब्लिक स्कूल में हवन किया गया जहां विद्वानों ने प्रार्थना की कि भारत की जीत के बीच आने वाली बाधा दूर हो। विशेष मंत्रोच्चारण द्वारा महासभा द्वारा विजय मुहूर्त में हवन किया गया। इस दौरान महासभा अध्यक्ष पं के सी पाण्डेय, महासभा के आचार्य देवी प्रसाद तिवारी, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, पंडित अजय तिवारी, आचार्य गौरव कौशिक, पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, पंडित शैलेन्द्र अवस्थी, आचार्य सर्वेश तिवारी, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, चित्रा कौशिक, पंडित रविंद्र कौशिक, पूनम कौशिक, युवराज, ऋषिजा, पूजा शर्मा, योगेश, प्रतिभा, वंदना आदि शामिल रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव देहपा में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी…
Read more
























