अदालत में तारीख पर नहीं हुए हाजिर, पुलिस ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के विभिन्न थानों की पुलिस ने वारंटियों के धरपकड़ हेतु अभियान चला कर 11 वारंटी धर दबोचे।
थाना हापुड़ देहेत पुलिस नें गांव काठीखेड़ा के धर्मेंद्र, थाना पिलखुवा पुलिस ने बझैड़ा के मोहित, खैरपुर खैराबाद के राज कुमार शर्मा व गौरी शंकर, गांव हिंडालपुर के बाबू व हरेंद्र तथा शिवाजी नगर पिलखुवा के आसिफ उर्फ मुन्नू को, थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव हरसिंगपुर के बलराम तथा गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव मुरादनगर जनूपुरा के जयकरन, गांव खिलवाई के नरेंद्र कुमार व चैट की मढैया गढ़मुक्तेश्वर के कलुआ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी न्यायालय में तारीख पर हाजिर नहीं हो रह थे जिस कारण न्यायालय ने वारंट जारी किया और पुलिस ने धर दबोचा।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






















