हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने ऑपरेशन पटाखा अभियान के तहत जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया और पटाखा छोड़ने वाली या मोडिफाइड साइलेंसर वाली 10 से अधिक बुलेट बाइकों के साइलेंसर पुलिस ने निकलवा कर जब्त कर लिए और बुलेट चालक को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी थी। दरअसल पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देती है। पटाखा छोड़ने से लोगों को भी काफी ज्यादा दिक्कतें होती है। ऐसे में पुलिस ने पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में हापुड़ की क्षेत्राधिकार स्तुति सिंह, सीओ ट्रैफिक जितेंद्र कुमार शर्मा, टीआई अमित सिंह ने गुरुवार की देर शाम हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जबरदस्त अभियान चलाया जहां पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल को रोक कर साइलेंसर चेक किया। इस दौरान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 मॉडिफाइड साइलेंसरों को जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






















